{"_id":"68e2c2bc128ebc81f2080246","slug":"rld-will-contest-the-panchayat-elections-alone-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-139737-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पंचायत चुनाव में अकेले उतरेगा रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पंचायत चुनाव में अकेले उतरेगा रालोद
विज्ञापन
बड़ौत। बावली में एक फार्म हाउस में रविवार को रालोद का सदस्यता अभियान कार्यक्रम हुआ। वहां पंचायत चुनाव के संयोजक डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि रालोद अकेले ही पंचायत चुनाव लड़ेगा। इससे पहले गांव-गांव जाकर सदस्य बनाने में पदाधिकारी लगे हुए हैं और अभी तक बड़ी संख्या में लोगों को रालोद से जोड़ा जा चुका है।
रालोद विधायक डॉ़ अजय कुमार ने कहा कि रालोद किसान, मजदूर और युवा सभी वर्गों की पार्टी है। पार्टी गांव-गांव तक पहुंच रही है जिससे जनसमस्याओं को ज्यादा प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। कहा कि आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों में रालोद की भूमिका निर्णायक होगी। रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करने की अपील की।
रालोद नेता दीपक राणा ने कहा कि दो दिन के अंदर सदस्य बनाकर दो हजार लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। इनके अलावा सुखबीर सिंह गठीना, अश्वनी तोमर समेत अन्य ने विचार रखे। इस मौके पर थांबा चौधरी जयपाल सिंह, भानू प्रताप चौधरी, मास्टर सुरेश राणा, रामकुमार चेयरमैन, योगेंद्र सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जयवीर सिंह एडवोकेट, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, डॉ़ अनिल डबास आदि उपस्थित रहे। संवाद