फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD will close the path of those opposing the candidate

प्रत्याशी का विरोध करने वाले नेताओं के लिए रास्ते बंद करेगा रालोद

Mon, 17 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
RLD will close the path of those opposing the candidate
बागपत। रालोद-सपा गठबंधन में बड़ौत व छपरौली के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जहां खींचतान खत्म हो गई है। वहीं, दोनों सीटों से टिकट के लिए सबसे ज्यादा दावेदार होने के कारण विरोध का डर भी सताने लगा है। इसलिए टिकट घोषणा से पहले सभी दावेदारों से साफ कर दिया कि यदि कोई प्रत्याशी का विरोध करेगा तो उसके लिए रालोद के रास्ते हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

रालोद-सपा गठबंधन के अधिकतर प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी छपरौली व बड़ौत सीट पर काफी मंथन चल रहा था। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि दोनों ही सीटों पर टिकट के दावेदारों की लंबी सूची थी। बड़ौत सीट से टिकट के लिए जहां करीब 14 दावेदार थे, वहीं छपरौली सीट से करीब 10 जोरआजमाइश कर रहे थे। इस तरह दावेदारों की सूची लंबी होने से प्रत्याशी घोषित करने के बाद विरोध का डर खुद रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को सता रहा था। इसलिए ही दोनों सीटों के सभी दावेदारों को दिल्ली अपने आवास पर बुलाकर बातचीत कर जहां भावनात्मक रुख अपनाया। वहीं, दिल्ली जाने वाले टिकट के दावेदारों ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह ने साफ कर दिया कि अगर कोई प्रत्याशी का विरोध करता है तो रालोद के रास्ते उसके लिए हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। चौधरी जयंत सिंह की इस चेतावनी के बाद भी प्रत्याशियों को लेकर अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई है और सोशल मीडिया तक पर इसको लेकर लोग सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed