फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD to oppose farmer protest ordinance: Gatina

किसान विरोध अध्यादेश का विरोध करेगा रालोद : गठीना

Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
RLD to oppose farmer protest ordinance: Gatina
ब्लॉक स्तर पर रालोद अध्यादेश के विरोध में करेगा प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि केंद्र सरकार के अध्यादेश किसान विरोधी है। ब्लॉक स्तर पर विरोध होगा। चमरावल गांव में जहरीली शराब से पीने से मौत के मामले में पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। सरकार की नीतियां किसान विरोधी है।

सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में गठीना ने कहा कि अध्यादेश किसान विरोध है। सहकारी खेती का फार्मूला गलत है। किसान का भुगतान दिलाने, फसलों का वाजिब दाम दिलाने के बजाए सरकार किसान विरोधी अध्यादेश लाने का काम कर रही है। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सरकार का रवैया किसान विरोधी है। चमरावल गांव के पीड़ित परिवारों की आवाज को दबा दिया गया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं को सुनें और प्राथमिकता से समाधान करें। मुर्दा मवेशियों के ठेके का हक ग्राम पंचायत को दिया जाना चाहिए, ताकि पंचायतों की आय बढ़ सके। ओमवीर तोमर, कृष्णपाल पाल, कलीम अल्वी, प्रमोद शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, जगपाल तेवतिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed