{"_id":"6458e6953ee9a690cd087ddb","slug":"rld-mla-met-dm-to-conduct-fair-elections-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1059-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीएम से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मिले रालोद विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीएम से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मिले रालोद विधायक
विज्ञापन
-चुनाव में गड़बड़ी होने की चर्चाओं के कारण मिलने पहुंचे
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद विधायकों व पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी होने की चर्चा चल रही है। इसलिए निष्पक्ष चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने जरूरी हैं।
डीएम से मुलाकात करने के बाद रालोद विधायक अजय कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं चल रही हैं। यह कहा जा रहा है कि चुनाव में गड़बड़ी हो सकती है और उससे शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं होना चाहिए और निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव होना चाहिए। मतदाताओं को धमकाने के मामलों पर कार्रवाई की जाए। इस पर डीएम राजकमल यादव ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। अगर कोई मतदाताओं को धमकाता है तो उसकी शिकायत की जाए, जिसमें कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम से मिलने वालों में विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली, जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।