फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD meeting will be held on May 25 and Jayant Chaudhary can be made the president of the party

यूपी: 25 मई को होगी रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जयंत की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होना लगभग तय

Wed, 19 May 2021 04:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 May 2021 04:11 PM IST
सार

रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह की मौत के बाद पार्टी का अध्यक्ष पद रिक्त हो गया है। वहीं 25 मई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें जयंत चौधरी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पढ़िए होने वाली बैठक को लेकर रालोद नेता ने क्या कहा।

विज्ञापन
RLD meeting will be held on May 25 and Jayant Chaudhary can be made the president of the party
चौधरी अजित सिंह, जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद पार्टी का अध्यक्ष पद रिक्त हो गया है। इसे लेकर 25 मई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिसमें चौधरी अजित सिंह के पुत्र और वर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे जयंत चौधरी की ताजपोशी होने की पूरी संभावना है। कार्यकारिणी की बैठक कोरोना संक्रमण के चलते ऑनलाइन होगी। 

विज्ञापन


रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते गुरुग्राम के अस्पताल में छह मई को निधन हो गया था। मंगलवार को उनकी तेहरवीं हुई। देशभर में समर्थकों ने अपने घरों में हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चौधरी अजित सिंह के निधन से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। ऐसे में 25 मई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। यह तय माना जा रहा है कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उनके पुत्र जयंत चौधरी को सौंपी जाएगी। अभी इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेता कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं। फिर भी पार्टी के ज्यादातर नेताओं का मानना है कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में ही अब पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन


इन्होंने कहा...
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 मई को बुलाई गई है। जिसमें चौधरी अजित सिंह के बाद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा की जाएगी। कार्यकारिणी मिलकर इस संबंध में कोई फैसला लेगी। कोरोना संक्रमण के चलते कार्यकारिणी की बैठक ऑनलाइन होगी। - यशवीर सिंह, अध्यक्ष हस्तिनापुर क्षेत्र (पउप्र), रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed