{"_id":"60da14a18ebc3e2986362da6","slug":"rld-leaders-surrounded-doghat-and-ramala-police-station-baghpat-news-mrt5449287123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेताओं के यहां रात में दबिश को पुलिस ने बताया शिष्टाचार भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद नेताओं के यहां रात में दबिश को पुलिस ने बताया शिष्टाचार भेंट
विज्ञापन
दोघट/रमाला (बागपत)। जिला पंचायत सदस्यों के घर पुलिस की दबिश के विरोध में सोमवार को रालोद नेताओं ने दोघट और रमाला थाना घेरा। उन्होंने सदस्यों को बेवजह परेशान करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे शिष्टाचार भेंट के लिए गए थे।
दोघट थाने पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं का कहना था कि रविवार देर शाम पुलिस जिला पंचायत सदस्य जैतून बोपुरा के घर पहुंची। उसने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। दोघट थाने के बाद रालोद कार्यकर्ता बोपुरा गांव में जिला पंचायत सदस्य के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन उन्हें परेशान करेगा तो रालोद चुप नहीं बैठेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय तोमर, गजेंद्र मुन्ना, धीरज उज्ज्वल, मोहित मुखिया, विकास प्रधान, संजीव मान, आशुतोष, सुरेश आदि मौजूद रहे। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर दोघट दिनेश चिकारा का कहना है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीसुद्दीन के घर शिष्टाचार के नाते गए थे।
उधर, रालोद के पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह मुन्ना व डॉ. अजय कुमार कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड पांच की जिला पंचायत सदस्य सुनीता किरठल के घर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाइयों ने जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौहान के मकान पर रात को रमाला पुलिस भेजकर दबंगई दिखाई। रालोद इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। रालोद नेता संजीव मान, धीरज उज्ज्वल, सतेंद्र प्रमुख, विकास प्रधान, बबली लोयन आदि ने कहा कि रालोद जिला पंचायत सदस्यों व उनके परिवार के साथ है। सुनीता चौहान के घर पुलिस की दबिश का पता लगने पर रालोद महिला जिलाध्यक्ष रेनु तोमर, उनके पति आशुतोष तोमर, बॉबी बावली, दीपक तोमर आदि रात्रि में ही पहुंच गए थे। वहीं, जिला पंचायत सदस्य के देवर अजित चौहान ने बताया कि रविवार रात में पुलिस उनके घर आई थी और विकास व सुनीता के बारे में पुलिस ने पूछताछ की थी। उधर, इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस हाल जानने के लिए गई थी।