फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD leaders reached village to village party's policies

पार्टी की नीतियां बताने गांव गांव पहुंचे रालोद नेता

Wed, 17 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
RLD leaders reached village to village party's policies
बड़ौत। पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में चलो गांव की ओर अभियान के तहत आदमपुर गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग के हकों को छीनकर पूंजीपतियों को सौंप रही है। देश में शिक्षित युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है। महंगाई बढ़ रही है। किसान व मजदूर भुखमरी के कगार पर है। रालोद ने किसान, मजदूर व युवाओं की आवाज उठाई है। उन्होंने रालोद की नीतियों से रूबरू कराते हुए अधिक से अधिक लोगों से पार्टी से जुड़ने का आहवान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीठू कश्यप ने व संचालन मिन्टू व रामछैल पंवार ने किया। कार्यक्रम में लेखराज प्रधान, प्रमेन्द्र तोमर, मास्टर सुरेश राणा, रामवतार धामा, बंसत तोमर, मिन्टू मान, देवपाल, विनोद, धीरज उज्जवल, पंकज, विनोद, बलराज, जसवीर आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन

उधर पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जागोस, कोताना, चौबली, मलकपुर, बोहला, लुहारी आदि गांवों में चलो गांव की ओर अभियान के तहत लोगों से जनसंपर्क व बैठके करके जनता को रालोद की नीतियों से रूबरू कराया साथ ही पार्टी से जुड़ने का आहवान किया। इनके सााि रणधीर सिंह लौहड्डा, शकील अहमद, रमेश फौजी, विशेष तोमर, सुभाष शर्मा, नरेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed