फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD is fighting for the rights of farmer laborers

रालोद लड़ रहा किसान मजदूरों के हकों की लड़ाई

Wed, 11 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
RLD is fighting for the rights of farmer laborers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। सिरसली गांव में मंगलवार को रालोद की सभा हुई। जिसमें वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान मजदूर विरोधी करार दिया तथा रालोद को किसानों का हितैषी बताया।
सभा मे पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसान मजदूर विरोधी है। कृषि कानूनों को वापस कराने के लिए आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज सरकार नही सुन रही है। प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने चार वर्ष से गन्ना मूल्य नही बढ़ाया है और बकाया मूल्य किसानों को नही मिल रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारों को रोजगार नही मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। आमजन की फरियाद अधिकारी सुनते नही है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी युवाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में रालोद बड़ी ताकत बनकर उभरेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने व संगठन को हर बूथ तक मजबूत करने का आह्वान किया। रणबीर सिंह की अध्यक्षता व ओमवीर सिंह के संचालन में हुई सभा मे डॉ. साहब सिंह, राजू तोमर, सतबीर, धर्मबीर, धर्मपाल फौजी, ऋषिपाल, अमित पांचाल, रमेश, रोहताश, बाबू, रामू, सतीश, नसीबू, उमरदीन, इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 की बैठक सफल बनाने का आह्वान
बड़ौत। उधर लुहारी गांव में संपन्न हुई रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी 13 अगस्त को बड़ौत नगर में विभिन्न मुद्दो को लेकर होने वाली बैठक को सफल बनानें का आहवान किया गया। इस अवसर पर सुखवीर सिंह, महिपाल, हरेद्र दांगी, बबलू, डा सामपाल, रण सिंह, सत्यपाल, कृष्ण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed