फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD got bumper votes from Modinagar, left Chhaprauli behind

RLDकी जीत का राज: राजकुमार सांगवान पर यहां जमकर बरसे वोट, छपराैली में काम आई ये रणनीति

Wed, 05 Jun 2024 05:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 05 Jun 2024 05:19 PM IST
सार

बागपत लोकसभा सीट पर रालोद को किसी एक जगह से नहीं, बल्कि सभी विधानसभा से जीत मिली है। चुनाव परिणाम के दिन मतगणना शुरू हुई तो सांगवान सबको पीछे छोड़ते चले गए और बड़े अंतर से जीत हासिल की।

विज्ञापन
RLD got bumper votes from Modinagar, left Chhaprauli behind
रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद को किसी एक जगह से नहीं, बल्कि सभी विधानसभा से जीत मिली है। मगर सबसे बड़ी बात यह रही कि जिस छपरौली को रालोद का गढ़ कहा जाता है। उस छपरौली को मोदीनगर के वोटरों ने रालोद को बढ़त दिलाने में पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन


जहां छपरौली से 46 हजार 469 वोट की बढ़त मिली, वहीं मोदीनगर से 46 हजार 713 की बढ़त रालोद को मिली है। बड़ौत भी बढ़त दिलाने में पीछे नहीं रहा और 38 हजार की बढ़त वहां से रालोद को मिली।

विज्ञापन

मोदीनगर के वोटरों ने खूब जताया भरोसा
मोदीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा की पकड़ मानी जाती है तो रालोद के वहां से पहले विधायक बनते रहे हैं। इस बार रालोद-भाजपा का गठबंधन होने के कारण इसका ही फायदा वहां मिला और रालोद को वहां से बंपर वोट मिला।

इस बार वहां रालोद को 92 हजार 661 वोट मिले तो सपा को 45 हजार 941 वोट मिले, जबकि बसपा 22 हजार 691 वोट तक पहुंच सकी। इस तरह वहां से 46 हजार 713 वोट की वहां से रालोद को बढ़त मिली। जबकि वर्ष 2019 में करीब 37 हजार वोटों की बढ़त वहां से भाजपा को मिली थी।

छपरौली विधानसभा सीट ने खूब साथ निभाया
छपरौली को चौधरी परिवार का गढ़ कहा जाता है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में वर्ष 1937 से लगातार वहां चौधरी परिवार या उनकी पार्टी का कब्जा है। लोकसभा चुनाव में भी चौधरी परिवार को वहां से अधिकतर तीस हजार से ज्यादा बढ़त मिलती रही है।

हालांकि पिछले दो लोकसभा चुनाव से स्थिति कुछ कमजोर हुई। मगर इस बार रालोद के साथ भाजपा होने के कारण रालोद को बड़ी बढ़त मिली। यहां से रालोद के डा. राजकुमार सांगवान को 99 हजार 927 वोट मिले।

सपा के अमरपाल शर्मा को 53 हजार 458 वोट मिले तो बसपा के प्रवीण बंसल को दस हजार 764 वोट दिए। इस तरह यहां से डा. राजकुमार सांगवान को 46 हजार 469 वोट की बढ़त मिली।

विज्ञापन

बड़ौत भी नहीं रहा पीछे, बागपत व सिवालखास ने भी जिताया
रालोद को जीत दिलाने में बड़ौत विधानसभा के वोटर भी पीछे नहीं रहे। बड़ौत विधानसभा में डाॅ. राजकुमार सांगवान को 92 हजार 495 वोट मिले। सपा के अमरपाल शर्मा को 54 हजार 196 वोट मिले। बसपा के प्रवीण बंसल को दस हजार 987 वोट मिले। यहां रालोद 38 हजार 299 वोट से आगे रही।

इस तरह ही बागपत विधानसभा सीट पर डाॅ. राजकुमार सांगवान को 87 हजार 825 वोट मिले। सपा के अमरपाल शर्मा को 76 हजार 401 वोट तो बसपा के प्रवीण बंसल 17 हजार 54 वोट मिले। यहां रालोद को 11 हजार 424 वोट की बढ़त मिली। सिवालखास विधानसभा में भी रालोद को काफी बढ़त मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed