फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Zila Panchayat Election: RLD Candidate Mamta Jaikishore Joins Bjp before Nomination of Baghpat District Panchayat President Election

बड़ा झटका : बागपत जिपं अध्यक्ष चुनाव के नामांकन से पहले रालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर भाजपा में शामिल

Sat, 26 Jun 2021 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Jun 2021 11:38 AM IST
सार

हालांकि अभी भी रालोद नेताओं ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया का कहना है कि अभी थोड़ी देर में स्थिति स्पष्ट होगी। तभी इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
UP Zila Panchayat Election: RLD Candidate Mamta Jaikishore Joins Bjp before Nomination of Baghpat District Panchayat President Election
भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह के साथ ममता जयकिशोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया। नामांकन से चंद घंटे पूर्व रालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर भाजपा में शामिल हो गईं। इसके बाद रालोद के पास कोई प्रत्याशी भी नहीं बचा है। इस घटनाक्रम को लेकर रालोद नेता सकते में हैं। अब देखना है कि भाजपा बबली और ममता जयकिशोर में से किसको अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाती है।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा के 20 में से चार प्रत्याशी ही जीते थे। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। रालोद से ममता जयकिशोर और सपा से बबली देवी ही इस वर्ग से जीती थीं। भाजपा के पास अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी नहीं था।
विज्ञापन

 
कुछ दिन पहले सपा की बबली देवी भाजपा में शामिल हो गईं थीं। इसके बाद भाजपा और विपक्ष के बीच जमकर खींचतान हुई। सदस्यों के उत्पीड़न के खिलाफ बिनौली थाने पर धरना-प्रदर्शन, एसपी कार्यालय का घेराव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य शाहिदा बेगम के घर पर डेरा डाला, लेकिन शनिवार को नामांकन से ठीक पहले रालोद की प्रत्याशी ममता जयकिशोर भी पार्टी को झटका देकर भाजपा में शामिल हो गईं। अब विपक्ष के पास कोई प्रत्याशी भी नहीं बचा है।


हालांकि, अभी भी रालोद नेताओं ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया का कहना है कि अभी थोड़ी देर में स्थिति स्पष्ट होगी। तभी इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed