Baghpat: भाकियू अध्यक्ष को मनाने सिसौली पहुंचे रालोद प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान, मुलाकात कर मांगा सहयोग
Baghpat News : रालोद प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान शनिवार को भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत को मनाने सिसौली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नरेश टिकैत और राकेश टिकैत से मुलाकात की और सहयोग मांगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद के भाजपा से गठबंधन करने के बाद से भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत लगातार इनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वह हर जगह जाकर संदेश दे रहे हैं कि गठबंधन को लेकर जयंत ने किसी से राय मशवरा तक नहीं किया।
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत दोनों ही जहां सरकार पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं रालोद को किसानों का उत्पीड़ने करने वाली भाजपा से गठबंधन करने पर सवाल भी उठा रहे हैं। वे पिछले एक सप्ताह में बागपत में कई बार पहुंच कर इस गठबंधन पर वह सवाल उठा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा की सूची जारी, बिजनौर-नगीना और मेरठ लोकसभा सीट से इन्हें उतारा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट
वहीं, उनके इस रुख को देखते हुए रालोद-भाजपा गठबंधन से प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान शनिवार को सिसौली में पहुंचे। जहां उन्होंने नरेश टिकैत और राकेश टिकैत से मुलाकात करके सहयोग मांगा। इसजौरान उन्होंने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें: भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव