{"_id":"609044fb8ebc3e8a5d3c8e33","slug":"rld-candidate-defeated-wife-of-first-president-of-zilla-panchayat-baghpat-news-mrt5369056140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद प्रत्याशी ने जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष की पत्नी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद प्रत्याशी ने जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष की पत्नी को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला पंचायत के वार्ड-17 में चुनावी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। यहां बागपत के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष ओमकार यादव की पत्नी तारा यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरी थीं। जिन्हें रालोद प्रत्याशी शाहिदा ने बड़े अंतर से शिकस्त दी। इससे भाजपा को तगड़ा झटका लगा। भाजपा प्रत्याशी कोमल यादव इस वार्ड में तीसरे स्थान पर रहीं।
बागपत में जिला पंचायत अध्यक्ष का पहला चुनाव वर्ष 2000 में हुआ था। इनमें हसनपुर मसूरी गांव निवासी ओमकार यादव बागपत के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। इस बार चुनाव में वार्ड-17 महिला के लिए आरक्षित था। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी तारा यादव को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं, रालोद ने बरसिया गांव निवासी शाहिदा पत्नी फखरूद्दीन को समर्थन देकर चुनाव लड़ाया। हालांकि भाजपा ने सिंघावली अहीर निवासी नितिन यादव की पत्नी कोमल यादव को प्रत्याशी बनाया था। तीनों प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। सोमवार को जब नतीजे सामने आए तो वे चौंकाने रहे। शाहिदा ने शुरू से ही प्रतिद्वंद्वियों से काफी बढ़त बना ली थी। अंतिम दौर में मतों का अंतर इतना हो गया कि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों के समर्थक परिणाम घोषित होने से पहले ही मैदान छोड़कर चले गए। शाहिदा ने तारा यादव को भारी अंतर से मात दी। जबकि कोमल यादव को तीसरे नंबर पर रहीं। इस वार्ड का चुनाव परिणाम लोगों में चर्चा का विषय रहा।