{"_id":"695184c048a60493bb0db4bc","slug":"river-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-144213-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हिंडन का पानी नहीं हो रहा कम, 400 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हिंडन का पानी नहीं हो रहा कम, 400 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
गढ़ी कलंजरी गांव में खेतों में घुसे पानी को देखते किसान: संवाद
रटौल। हिंडन नदी का जलस्तर कम नहीं हो रहा है और पानी गढ़ी कलंजरी गांव के खेतों में घुस गया है। इस कारण किसानों की 400 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने प्रशासन से जल्द ही मुआवजा दिलाने की मांग की है ताकि उनकी आर्थिक मदद हो सके।
किसान प्रताप, सुरेंद्र, रतिराम, मोहनपाल व लता देवी आदि ने बताया कि हिंडन नदी का जलस्तर कम नहीं हो रहा है। क्षेत्र के हरसिया, चमरावल, ललियाना, सरफाबाद, गढ़ी कलंजरी आदि गांवों में के खेतों में पानी घुस गया है। पानी घुसने के कारण किसानों की गेहूं, सरसों, आलू, चारा आदि फसल में पानी भरने के कारण नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। बताया कि गढ़ी कलंजरी के रामपाल प्रधान की 10 बीघा गेहूं, ओमप्रकाश की नौ बीघा चारा, गेहूं, महेंद्र की छह बीघा गेहूं, ज्ञानचंद की 13 बीघा गेहूं, सरसों, बिजेपाल की 16 बीघा गेहूं, महाराज सिंह की पांच बीघा गेहूं, रिछपाल की तीन बीघा गेहूं, सोहनपाल की 10 बीघा गेहूं व महेंद्र की छह बीघा गेहूं की फसल डूब गई है।
इसके अलावा राजपाल की चार बीघा गेहूं, महेश की नौ बीघा गेहूं, राजेंद्र की नौ बीघा गेहूं, रत्ने की छह बीघा गेहूं, जगबीर की बीघा गेहूं, विकल की तीन बीघा गेहूं, बाबू की छह बीघा गेहूं, अरुण की छह बीघा गेहूं, रतिराम, कर्ण, श्रद्धाराम की 10 बीघा गेहूं की फसल डूब गई है। उन्होंने कहा कि खेतों में पानी तीन से चार फीट होने के कारण पशुओं के लिए चारा भी नहीं काट पा रहे है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। ठंंड में पानी में घुसने से बीमार होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर मुआवजा दिलाने की मांग की। सिंचाई विभाग के एक्सईएन रजनीश कुमार के अनुसार फसल डूबने का सर्वे कराया जाएगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
- खेतों में पानी घुसने के कारण किसानों की फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है, जिससे किसान काफी परेशान है। अब परिवार का पालन पोषण करने की परेशानी खड़ी हो गई है। -नवल किशोर
- हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से गेहूं, सरसों व आलू की फसल नष्ट हो गई है। खेत में पानी ज्यादा होने के कारण पशुओं के लिए चारा की फसल तक नहीं काट पा रहे हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है। -देवराज कसाना