{"_id":"685d9daf7c6272ac670b1dbb","slug":"river-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-133827-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: यमुना में डूब गई दो घोड़ा-बुग्गी, चार युवकों को गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: यमुना में डूब गई दो घोड़ा-बुग्गी, चार युवकों को गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा आम बेचने जा रहे मोहल्ला मुगलपुरा निवासी अरशद, इरशाद समेत चार युवकों की दो घोड़ा-बुग्गी बृहस्पतिवार सुबह यमुना में डूब गई। शोर मचाने पर किनारे बैठे गोताखोरों ने वहां पहुंचकर चारों युवकों और उनके साथ एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घोड़ा बुग्गियों को बाहर निकाला गया।
मोहल्ला मुगलपुरा निरवासी अरशद अपने बेटे आयान, इरशाद और दो अन्य युवकों के साथ रोजाना मंडी से आम खरीदकर हरियाणा के बहालगढ़ व सोनीपत समेत अन्य जगहों पर बेचने जाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह दो बुग्गी में आम लादकर दोनों घोड़ा-बुग्गी लेकर हरियाणा जा रहे थे। यमुना में पहले पानी कम था, मगर कई दिन से पानी बढ़ गया है। इसका उनको अंदाजा नहीं हुआ और उनकी घोड़ा-बुग्गी जैसे ही हरियाणा की तरफ किनारे के पास पहुंची तो यमुना में बने गड्ढे में बुग्गी फंस गई। इसके बाद दोनों की घोड़ा-बुग्गी यमुना में डूबने लगी। बुग्गी डूबते ही उसमें बैठे चारों युवकों ने शोर मचाया तो किनारे पर बैठे गोताखोर दौड़कर वहां पहुंचे। गोताखोर आजाद ने बताया कि बच्चे और चारों युवकों को बाहर निकालने के बाद उनकी बुग्गी भी निकलवाई गई। उधर, कोतवाली पुलिस ने घोड़ा-बुग्गी यमुना में डूबने की जानकारी हाेने से इन्कार किया। पुलिस का कहना है कि इस तरह यमुना नदी पार करना खतरनाक साबित हो सकता है। लोगों को पुल के रास्ते से हरियाणा जाना चाहिए।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
जिले से सैकड़ों लोग रोजाना मजदूरी करने और फल-सब्जी बेचने के लिए हरियाणा जाते हैं, जिनमें अधिकांश लोग यमुना नदी पार कर हरियाणा जाते हैं। इनके साथ पहले कई बार हादसे हो चुके हैं। कई साल पहले काठा गांव में नाव डूबने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा पुराने कस्बे की युवती की यमुना पार करते समय डूबने से मौत हो गई थी।