फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rising gas cylinder prices spoil kitchen budget

गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Tue, 16 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rising gas cylinder prices spoil kitchen budget
महिलाएं बोली, ऐसे तो चूल्हे पर ही सेकनी पड़ेंगी रोटियां
विज्ञापन

बड़ौत। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने से रसोई के बजट पर और अधिक भार पड़ गया है। गृहिणियों का कहना है कि केंद्र सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए विशेष तौर पर काम करना चाहिए। विशेषकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं और रसोई गैस की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपाय किए जाने चाहिए।
गरिमा ने कहा कि पहले से ही खाद्य सामग्री पर महंगाई की मार पड़ रही है। दाल, सरसों का तेल, रिफाइंड आदि खाद्य वस्तुओं की कीमतें वर्तमान में आसमान छू रही हैं। अब रसोई गैस के सिलिंडर के दाम में एक सप्ताह में 75 रुपये की बढ़ोतरी होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। सरकार को ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

ब्रिजेश देवी ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को किसी भी प्रकार से नियंत्रित नहीं कर पा रही है। महंगाई के चलते गरीब को रसोई पकाना मुश्किल हो गया है। घरेलू गैस की कीमतें बढ़ जाने से रसोई का बजट और गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणी सविता राणा ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए गैस की बढ़ती कीमतें परेशान करने वाली है। पहले से ही लोगों के सामने महंगाई मुंह फैला, खड़ी है। सरकार ने रसोई गैस की कीमतें बढ़ा कर आग में घी डालने का काम किया है। महंगाई नियंत्रण के लिए प्रयास करने चाहिए।
गृहणी स्वाति चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में लोगों के आय के साधन खत्म हो गए। आम लोगों के सामने घर चलाना मुश्किल हो रहा है। भले ही लाकडाउन समाप्त हो गया है लेकिन फिर भी लोग काफी परेशान हैं। सरकार मूल्य वृद्धि वापस लेनी चाहिए।

गैस एजेंसी संचालक का कहना
दिल्ली रोड स्थित पीतम गोंविद इंडेन सेवा के मालिक देवेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि जनवरी में 14.200 किलोग्राम के गैस सिलिंडर का दाम 692 रुपये था। एक सप्ताह के अंदर एक बार 25 और दूसरी बार 50 रुपये बढ़ने से अब गैस सिलिंडर का दाम 767 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed