फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rishipal used to interfere more in our house, hence killed

हमारे घर में ज्यादा दखल देता था ऋषिपाल, इसलिए मार डाला

Sat, 13 Nov 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rishipal used to interfere more in our house, hence killed
बड़ौत (बागपत)। साहब, ऋषिपाल का हमारे घर में ज्यादा ही दखल था। मेरे पिता ओमप्रकाश उसकी हर बात मानते थे। जब भी मै अपने पिता से रुपये या अन्य कोई सहयोग मांगता था तो ऋषिपाल मना करा देता था, इसलिए गुस्से में आकर मैने उसकी हत्या की योजना बनाई और सात नवंबर को ऋषिपाल को अपनी बाइक पर बैठाकर छपरौली रोड स्थित रजबहे ले आया। पहले हम दोनों ने शराब पी और बाद पास पड़े सीमेंट के पोल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की गिरफ्त में आए जगत तोमर पुत्र ओमप्रकाश निवासी मलकपुर ने ऋषिपाल की हत्या करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

सीओ हरीश भदौरिया के मुताबिक आठ नवंबर को छपरौली रोड स्थित रजबहे के किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला था। सिर पर चोट के निशाने थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी को सूचना मिली कि जगत तोमर छपरौली चुंगी पर खड़ा हुआ है और कहीं भागने की फिराक में है। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे धर दबोचा। पूछताछ में जगत ने ऋषिपाल की हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन

पुलिस को जगत सिंह ने बताया कि पड़ोसी ऋषिपाल (60) पुत्र मूलचंद का उसके घर में काफी आना-जाना था और काफी हस्तक्षेप करता था। कुछ दिन पूर्व पिता ओमप्रकाश मुझे बाइक व ट्रैक्टर दिलाना चाहते थे, लेकिन ऋषिपाल ने मना करा दी। बताया कि हत्यारोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त सीमेेंट का पोल, मृतक का मोबाइल व बाइक बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed