फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rigging in development works, investigation is also not being done

Baghpat News: विकास कार्यों में धांधली, जांच भी नहीं हो रही

Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rigging in development works, investigation is also not being done
बड़ौत। तवेला गढ़ी गांव के काफी संख्या में ग्रामीण बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली करने और शिकायत के बाद शुरू हुई जांच को अधिकारियों द्वारा दबाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान राजीव द्वारा सचिव के साथ मिलकर विकास कार्यों में धांधली की गई और अब वर्तमान में उसकी पत्नी नीलम द्वारा भी भारी गबन विकास कार्यों में किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में की गई शिकायत के बाद डीएम द्वारा सितंबर 2022 में भूमि संरक्षण अधिकारी की सुरक्षा में जांच टीम गठित की गई थी, जिसको दो सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश किए गए थे। जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन महत्रे व दिनेश शर्मा ने जांच कर डीपीआरओ को सौंप दी थी। मगर आज तक रिपोर्ट भी हमें नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बीडीओ राजीव कुमार शर्मा व सचिव कुबेर खोखर ने गबन की जांच रुकवा दी। इससे ग्रामीणों में बहुत रोष व्याप्त है उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट सार्वजनिक कराए जाने की मांग की। शिकायतकर्ताओं में राजपाल, सत्यवीर सिंह आदि शामिल रहे।
कोट...
- चुनावी रंजिश को लेकर लगातार झूठी शिकायत की जा रही है, पूर्व में भी की गई शिकायतों की जांच में कोई गबन नहीं मिला। आरोप निराधार है। मात्र छवि धूमिल करने के लिए ये शिकायतें की जा रही है, उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला हैै। - राजीव, प्रधान के पति

सभी आरोप निराधार
बीडीओ राजीव शर्मा व ग्राम कुबेर खोखर ने बताया कि शिकायत मात्र चुनावी रंजिश के तहत की जा रही है, कोई गबन विकास कार्यों में नहीं है। आरोप निराधार है। पहले भी जांच की जा चुकी है, जिसमें शिकायत झूठी निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed