{"_id":"583f27884f1c1b0c1ede73fe","slug":"rich-tributes-to-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत में नगरोटा सैन्य मुख्यालय पर आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए दो मेजर समेत सात जवान को बुधवार को शिक्षण-संस्थाओं में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
गायत्री देवी कॉलेज के डायरेक्टर कपिल तोमर ने सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है। उन्होंने हमले में शहीद हुए सैनिकों को आर्थिक मदद दिलाने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उधर ग्रौवेल गर्ल्स स्कूल में डायरेक्टर विश्वास चौधरी व प्रधानाचार्य ने कहा कि नगरोटा का हमला उड़ी हमले के बाद दूसरा सबसे बड़ा हमला है। हमले से लगातार हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को भी इसका करार जवाब दिया जाए। इस अवसर पर निकेता, सुमन, पुष्पा, ममता, रूबी, सोनिया, स्वाति, पारूल, आशी, रीतु, पलक, अंजलि शामिल रहे। वहीं बागपत। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के कार्यालय पर बुधवार को शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। जिलाध्यक्ष शीशपाल सिंह ने कहा कि सरकार को निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए। प्रधानमंत्री से मांग की अब की जंग आर या पार की होनी चाहिए। चरण सिंह खोखर ने कहा कि ऐसा वार किया जाए, जिससे विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का नाम मिट जाए। सलीम अहमद ने कहा पाक को अब सबक सिखाने का समय आ गया है। वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सुभाषचंद्र, विनोद कुमार, रमेशचंद्र, कैलाशचंद्र, हरपाल सिंह, महेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, बृजपाल सिंह, महक सिंह, सतवीर, मिथन सिंह मौजूद रहे।