फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Retired teacher dies after sinking into swamp on Yamuna bank

Baghpat News: यमुना किनारे दलदल में धंसने से सेवानिवृत्त शिक्षिका की मौत

Fri, 10 Oct 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher dies after sinking into swamp on Yamuna bank
मृतक सेवानिवृत्त शिक्षिका बेनी देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। खेकड़ा के पट्टी मुंडाला की सेवानिवृत्त शिक्षिका बेनी देवी (74) बृहस्पतिवार सुबह को काठा गांव में यमुना नदी किनारे हो रही दलदल में धंस गईं। तभी आसपास खेत में काम कर रहे किसानोंं ने उनको किसी तरह बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर जाने लगे मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई।
काठा गांव में कुछ किसान बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे यमुना किनारे अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी एक बुजुर्ग महिला यमुना नदी की तरफ जाती हुई दिखाई दी। यमुना किनारे बनी दलदल में बुजुर्ग महिला धंसने लगी। उसे देखकर खेतों में काम करने वाले किसान दौड़ पड़े मगर तब तक वह सिर तक धंस चुकी थी। उनको किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दलदल से बाहर निकाला। उनकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहां आए पुलिसकर्मी जानकारी जुटाने के बाद मृतका की पहचान करने में जुट गए और महिला के फोटो खींचकर आसपास के थानों में भी भेजे। तभी खेकड़ा से एक बुजुर्ग महिला के बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे गायब होने की जानकारी मिली। खेकड़ा थाने में तैनात पुलिसकर्मी ने महिला के दामाद सुरेंद्र को फोटो दिखाकर उनकी पहचान कराई। मृतका की पहचान खेकड़ा की पट्टी मुंडाला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका बेनी देवी के रूप में हुई। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मुंह में पानी जाने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed