फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Respect of women first

महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि

Mon, 17 Apr 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 17 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Respect of women first
बागपत में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा पदाधिकारी । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा आंगनबाड़ियों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। 
विज्ञापन


वात्सायन पैलेस में रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कहा पूर्व की सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हुआ। महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। प्रदेश में आई भाजपा सरकार ने सबसे पहले महिला सुरक्षा को तव्वजों दी।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाकर छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाया। अब सड़कों पर मां और बेटी की चीख पुकार नहीं सुनाई देगी। उन्होंने कहा आंगनबाड़ियों की समस्याओं को सीएम तक पहुंचाकर समाधान कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सरिता चौधरी ने कहा महिलाओं ने बढ़ - चढ़कर भाजपा का वोट दिया। सरकार बनने के बाद प्रदेश भ्रष्टाचार, अराजकता और अपराध मुक्त बनने की ओर अग्रसर हो गया है। सरकार में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।


 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशीला सिंघल ने की। संचालन सत्येंद्र पंवार ने किया। इस दौरान सुनीता रंगा, विजय बली, सुषमा गुर्जर, मिथलेश, प्रतिभा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश, अरुण कौशिक, अजय शर्मा, विकास शर्मा, केपी सिंह, रिंकी सैनी, सुदेश बाल्मीकि, सुरेंद्र वर्मा, मुकेश दीक्षित, मनोज आर्य आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed