{"_id":"60b52ccc8ebc3e7fcb672e01","slug":"resolve-to-make-ranchhar-a-green-village-baraut-news-mrt540723251","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंछाड को बनाऊंगा ग्रीन विलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंछाड को बनाऊंगा ग्रीन विलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। ब्लॉक मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित रंछाड़ गांव में 22 वर्षीय युवा अंतुरत ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए ग्रीन विलेज यानी हरित गांव की कार्ययोजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि गांव के चारों ओर व मुख्य मार्गों पर पौधरोपण कराना, जर्जर मार्गों पर सीसी रोड निर्माण कराना, स्वस्थ जीवन जीने के लिए गांव में योग पाठशाला संचालित कराना, ग्रामीणों की समस्याओं का ततपरता से निस्तारण कराना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि उनका परिवार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व राजीव दीक्षित का अनुयायी है। उनके परदादा स्वर्गीय डॉ. कटार सिंह वर्ष 1990 में बरनावा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। माताजी रेखा देवी वर्ष 2000 व 2010 में ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई थीं। इन्हीं के पद चिह्नों पर चलकर वे गांव को विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे।
प्रधान का प्रोफाइल
नाम - अंतुरत चौधरी
उम्र - 22 वर्ष
शिक्षा - एमए इतिहास
कार्य - समाजसेवा
- राजनीतिक इतिहास - पहली बार चुनाव लड़े और प्रधान बने
- गांव की आबादी - 8500
- कुल वोट पड़े - 4400
- वोट मिले - 1800
ये हैं प्राथमिकताएं
- गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण कराना।
- तालाबों की खुदाई कराकर सुंदरीकरण कराना।
- स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटरीकृत शिक्षा दिलाना।
- गांव में पथ प्रकाश की व्यवस्था करना।
- श्मशान स्थल का सुंदरीकरण कराना।
विज्ञापन
प्रधान का प्रोफाइल
नाम - अंतुरत चौधरी
उम्र - 22 वर्ष
शिक्षा - एमए इतिहास
कार्य - समाजसेवा
- राजनीतिक इतिहास - पहली बार चुनाव लड़े और प्रधान बने
- गांव की आबादी - 8500
- कुल वोट पड़े - 4400
- वोट मिले - 1800
ये हैं प्राथमिकताएं
- गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण कराना।
- तालाबों की खुदाई कराकर सुंदरीकरण कराना।
- स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटरीकृत शिक्षा दिलाना।
- गांव में पथ प्रकाश की व्यवस्था करना।
- श्मशान स्थल का सुंदरीकरण कराना।