फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolution on the anniversary of Deen Dayal, indigenous adopt

दीनदयाल की जयंती पर संकल्प, स्वदेशी अपनाएंगे

Mon, 26 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 26 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। शहर के परशुराम भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया गया है।    पखरपुर गांव में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। वक्ताओं ने उनके द्वारा दिखाएं रास्ते पर चलने का आह्वान किया। 

रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता फखरपुर गांव में एकत्र हुए। जहां उन्होंने उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा जिला प्रभारी नंदकिशोर गुर्जर ने पंडित दीनदयाल के पदचिह्नों पर चलकर देश की सेवा करने का आह्वान किया। कहा कि देश को समृद्धि की ओर कैसे ले जाया सकता है, इस पर विचार करना होगा। देश का युवा एकजुट होकर अपना योगदान दें।
विज्ञापन


देहात मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि आज देश विकास की ओर अग्रसर है। जो सपना देश के शहीदों ने देखा था, वही सपना आज पूरा हो रहा है। जिला संयोजक विकल शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को हथियार व धन उपलब्ध करा रहे चीन के सभी सामानों का बहिष्कार करें और स्वदेशी अपनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन नीरज त्यागी ने किया। संजय, मनोज कोरी, कंवरपाल, ओमपाल सिंह, ललित शर्मा, कैलाश, गौतम कश्यप, रविंद्र तेवतिया, कपिल कश्यप, प्रवीण देसाई, लव डागर मौजूद रहे।

छपरौली में सरस्वती विद्या मदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।  इसमें वक्ताओं ने  पंडित जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वशिष्ठ एडवोकेट, उदयवीर सिंह, आशीष आर्य, बलराम जिंदल, प्रवीण बबलू, सोमदत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।

खेकड़ा में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रविवार को नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित सैन भक्त मंदिर में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। सर्व प्रथम उनके चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक सच्चे समाज सुधारक थे। 

इसमें नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, अश्वनी प्रभाकर, अवधेश पंडित, राधेश्याम तंवर, मयंक सिंघल, संजय शर्मा, संजीव शर्मा, मनोज धामा, विकास रहे। 

बड़ौत। घास मंडी स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।  इसकी अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा  हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा मोदी सरकार पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों पर काम कर रही है। भाजपा सरकार एक मात्र लक्ष्य है।


गरीब से गरीब व्यक्ति को ऊपर उठाना है। जिला उपाध्यक्ष नीरज कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताये मार्ग पर हमें चलना चाहिए। राकेश जैन ने विचार रखे। संचालन नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर ने किया। इसमें राम कुमार पंवार, जयप्रकाश जैन, अनिल महादेव, रविंद्र राठी, चिराग जैन, कविता जैन, सुमन जैन, ममता शर्मा, मनेोज, धर्मेंद्र, रवि शर्मा, केशोराम जैन, पंकज मलिक, मनोज जैन, संदीप जैन, अर्पित गुप्ता, रितेश तोमर, मुकेश, अनंत शर्मा, सचिन त्यागी, धर्मेंद्र कश्यप, सुशील स्वामी, कुलदीप, राजीव धामा, पूनम, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed