फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolution of development taken by new board

नए बोर्ड ने लिया विकास का संकल्प

Wed, 13 Dec 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 13 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Resolution of development taken by new board
समारोह को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री डा. सत्यपाल सिह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में मंगलवार को नवनिर्वाचित नगरपालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. अमित राणा उर्फ दुष्यंत तोमर ने शपथ ली। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा चेयरमैन शहर का विकास कराएंगे। यूपी और केंद्र सरकार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह मेें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित राणा और पालिका सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने पालिका अध्यक्ष दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा व समस्त सभासदों को नगर मेें चहुंमुखी विकास कराने का संकल्प दिलाया और कहा कि उनके मकसद बागपत जनपद का विकास करना है।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण की बात हो, रमाला चीनी मिल के दोहरीकरण की या फिर यहां के बकाया गन्ना भुगतान व बिजली की समस्या। सभी का निस्तारण जल्द कराया जाएगा। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह को सफल बनाने में विशिष्ट अतिथि भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, बड़ौत विधायक केपी मलिक, बागपत विधायक योगेश धामा, गढ़ विधायक कमल मलिक, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, भाजपा नेता सत्येंद्र तुगाना, जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य गोविंद चौधरी, राकेश जैन, ग्राम प्रधान बासौली कुलदीप, ग्राम प्रधान गुराना रणधीर, राजीव तोमर, पूर्व प्रधान लुहारी राजपाल, नितिन जैन, चंद्रवीर तोमर, नीरज शर्मा, नीरज कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र पंवार, प्रियंका आर्या, नरेंद्र जैन, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री अजय राज शर्मा, विरेश तोमर, बिजेंद्र शर्मा, डॉ. वर्षा तोमर, जयप्रकाश जैन, अतुल, श्रवण, अरिदमन जैन, नवीन जैन, मदनलाल, मनोज, विनोद जैन एडवोकेट, जसवीर सोलंकी, सचिन, आलोक, राजन जैन, चिराग जैन, प्रमोद का योगदान रहा। समारोह की अध्यक्षता दिगंबर जैन समाज बड़ौत के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने की। संचालन रविंद्र राठी एडवोकेट ने किया। इसके बाद सभी ने नगरपालिका परिसर में पहुंचकर अमर शहीद बाबा शाहमल के चित्र पर माल्यार्पण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed