{"_id":"68d98d4a000e9acdb4006f3a","slug":"residential-colony-will-be-developed-land-deeds-will-be-done-from-today-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-139304-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आवासीय कॉलोनी होगी विकसित, आज से होंगे जमीन के बैनामेे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आवासीय कॉलोनी होगी विकसित, आज से होंगे जमीन के बैनामेे
Mon, 29 Sep 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए जमीन खरीदने को सोमवार से बैनामे शुरू होंगे। बैंक में आरटीजीएस नहीं होने के कारण शनिवार को इनको टाल दिया गया था। अब जल्द ही जमीनों के बैनामे कराकर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए योजना तैयार करके मेरठ में कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव रखा। इस पर पिछले साल वहां से मंजूरी मिल गई। प्राधिकरण ने कॉलोनी विकसित करने के लिए इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास साढ़े आठ हेक्टेयर जमीन जमीन चिह्नित की। इस जमीन को खरीदने के लिए शासन से 41 करोड़ रुपये मिलेंगे मगर उससे पहले ही विकास प्राधिकरण अपने हिस्से के 41 करोड़ रुपये से जमीन खरीदनी शुरू करेगा। जिससे कॉलोनी के लिए जल्द जमीन लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके। इसमें सबसे पहले किसानों से सहमति पत्र लेने के लिए काम किया गया। जिस जमीन को कॉलोनी के लिए चिह्नित किया गया है उसके नौ खसरा नंबर में 53 किसानों के नाम है। इनमें अधिकतर ने सहमति पत्र दे दिया तो शनिवार से बैनामे शुरू कराने थे। बैंक में आरटीजीएस नहीं होने के कारण बैनामे नहीं हो सके और अब सोमवार से बैनामे शुरू होंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन