फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report will be filed against the expelled employee

ईट-भटठों से अवैध उगाही का प्रकरण-- निष्कासित हुए निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के जिलाध्यक्ष के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज

Sat, 04 Sep 2021 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Report will be filed against the expelled employee
बड़ौत। ईंट-भट्ठों से अवैध उगाही के मामले में निष्कासित निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

सत्यम ब्रिक फील्ड चिरचिटा व उर्मिला देवी ईंट-भट्ठे के मालिक ने कुछ दिन पूर्व तितरौदा बिजलीघर पर तैनात निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार के खिलाफ अवैध उगाही की शिकायत ऊर्जा निगम के एमडी अरविंद मल्लपा बंगारी से की थी। इस पर एमडी ने जांच कराई तो नरेश कुमार लिप्त लाया। इसके बाद एमडी के निर्देश पर मुख्य अभियंता रणजीत सिंह ने नरेश कुमार के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की। अब एमडी ने उक्त निष्कासित संविदा कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार का कहना है एमडी ने संविदा कर्मचारी नरेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कराकर रिपोर्ट एमडी को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed