फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report of gang rape with woman filed

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 24 Nov 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Report of gang rape with woman filed
बागपत। गाजियाबाद क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि डेढ़ माह पूर्व वह शहर के बाजार में चप्पल खरीदने आई थी। दुकानदार ने बताया कि बढ़िया क्वालिटी की चप्पल घर पर है। आरोप है दुकानदार उसे पुराना कस्बे स्थित घर पर ले गया और चप्पल दिखाने के दौरान चाय में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दुकानदार और उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला ने देखा तो उसके पास रखे 12 हजार रुपये भी गायब थे। आरोपी उसे पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed