फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed on three including the outpost incharge

चौकी इंचार्ज समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Feb 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Report filed on three including the outpost incharge
बागपत। दोघट थाने की टीकरी चौकी में अमरोहा के सिपाही प्रवीण कुमार की मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिताली गोविंद राव के आदेश पर तत्कालीन चौकी इंचार्ज समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोघट एसओ ने मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

वादी के अधिवक्ता सतेंद्र दांघड़ ने बताया कि अमरोहा के तरारा गांव निवासी राजेंद्र सिंह का प्रार्थना पत्र सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया था। वादी का आरोप है कि 31 अक्तूबर 2019 को चौकी परिसर में उसके सिपाही बेटे प्रवीण कुमार की तत्कालीन चौकी इंचार्ज भगवत सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि भगवत सिंह ने सर्विस रिवाल्वर से प्रवीण को गोली मार दी थी। चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश शर्मा और महिला रसोईया पदमावती के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया गया था। सीजेएम मिताली गोविंद राव ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार किया। दोघट एसओ को आदेश दिए थे कि 24 घंटे में मुकदमा दर्ज कर अदालत को अवगत कराया जाए। एसओ ने बताया कि तत्कालीन चौकी इंचार्ज सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed