फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed on three in case of assault on teachers

शिक्षकों से मारपीट के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Report filed on three in case of assault on teachers
शिक्षकों से मारपीट के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। औसिक्का गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में उर्दू के दो शिक्षकों के साथ हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक नीरज भारद्वाज की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों नफीस, हनीफ व वासिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों ने बच्चे के दाखिले के विवाद में शिक्षकों के साथ मारपीट की थी। जल्दी ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को औसिक्का गांव के कंपोजिट विद्यालय में कुछ लोगों ने बच्चे का कक्षा पांच में दाखिला न करने पर विद्यालय में घुसकर उर्दू के शिक्षक हाकिम अली व मौहम्मद इस्लाम के साथ मारपीट कर दी थी। आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर शिक्षकों को पीटा था और विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा विरोध करने पर विद्यालय से संबंधित रिकार्ड भी फाड़ दिया था। इस मामले में प्रधानाध्यापक नीरज भारद्वाज ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी और बताया था कि आरोपी बिना कोई प्रमाण पत्र दिखाएं बच्चे का दाखिला कराना चाहते थे, जोकि नियम विरुद्ध है। इसी का विरोध करने पर शिक्षकों के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed