{"_id":"6424937fd0ac3e2ae3019e14","slug":"report-filed-against-the-unknown-in-the-murder-of-the-mechanic-baghpat-news-c-14-1-172956-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मिस्त्री की हत्या में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मिस्त्री की हत्या में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 30 Mar 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत, अमीनगर सराय। बरसिया गांव में टायर में पंचर लगाने की दुकान करने वाले मिस्त्री के सिर में गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की।
तिलपनी गांव के रहने वाले जमशेद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई खुर्शीद (55) पुत्र हातम अली अपने परिवार के साथ बरसिया गांव में रहकर टायर में पंचर लगाने की दुकान करता था। 25 मार्च को वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। जिसके सिर में गोली मार दी गई। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान 28 मार्च को दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम में मृतक खुर्शीद के सिर में गोली फंसी मिली। जमशेद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें कई लोगों पर शक है और घटना को लेकर कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। जल्द ही हत्या की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- सिर से निकाली गई गोली पर संदेश, कराई जाएगी जांच
मृतक खुर्शीद के सिर से निकाली गई गोली पर भी पुलिस को संदेश है। जिसकी एफएसएल जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि एफएसएल जांच में गोली है या फिर कुछ और इसका पता चल जाएगा और किस असलाह से चलाई गई है, उसकी भी जानकारी मिल जाएगी।
-- -