फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed against RLD and SP workers

रालोद और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 06 Oct 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Report filed against RLD and SP workers
सरकार का पुतला फूंकने और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकालने पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

दो नेता नामजद और 35 व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ किया गया मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की पुतले की शव यात्रा निकालने पर सपा और सरकार का पुतला फूंकने पर रालोद कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मुकदमों में दो नेताओं को नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में पांच अक्टूबर को सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की पुतले की शव यात्रा निकाल कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो उनकी नोकझोंक भी हुई थी। इस मामले में एसआई जाहिद खां ने मुकदमा दर्ज कराया कि तहसील परिसर में सपा नेता अनुज पंवार निवासी ग्राम शबगा ने अपने 15-20 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुतला की अर्थी दहन करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उधर, चार अक्टूबर को रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिलाष तोमर ने भी बिजरौल रोड पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नारेबाजी कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया था। इस मामले में एसआइ शिव शंकर ने रालोद कार्यकर्ता अभिलाष तोमर निवासी ग्राम बावली व 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि सपा और रालोद कार्यकर्ताओं के खिलाफ अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज किए गए है। केस की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed