{"_id":"63e3ef6f72bd4b16e9070691","slug":"report-filed-against-four-husband-and-mother-in-law-arrested-baghpat-news-c-14-1-110149-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पति और सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पति और सास गिरफ्तार
Thu, 09 Feb 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी गांव में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया।
मेरठ जनपद के सतवई गांव के रहने वाले नेत्रपाल ने तहरीर देकर बताया कि उसने जून 2020 में अपनी बेटी काजल की शादी कासिमपुर खेड़ी गांव के रवि कुमार के साथ की थी। दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसकी बेटी को परेशान किया जाने लगा। मंगलवार शाम उसकी बेटी काजल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति रवि, सास विमलेश, ससुर धर्मपाल, समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रवि, विमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
-- -
पोस्टमार्टम हाऊस पर भी हुई नोकझोंक
पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों से कुछ लोगों से समझौते का प्रयास भी किया। जिसको लेकर वहां हंगामा हो गया और नोकझोंक भी हुई। कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया।