फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report against those who attacked BJP district minister's son

भाजपा जिला मंत्री के बेटे पर हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Report against those who attacked BJP district minister's son
झनकार गली में सट्टा कराने की शिकायत करने पर किया गया था हमला
विज्ञापन

तीन के खिलाफ रिपोट दर्ज, एक आरोपी को पुलिस शांति भंग में भेज चुकी जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। झनकार गली में सट्टा कराने की शिकायत करने पर भाजपा के जिला मंत्री व पूर्व पार्षद सतपाल उपाध्याय के बेटे नीरज पर हमला कर दिया गया था। इस मामले में भाजपा नेता की तरफ से कोतवाली में शिकायत दी गई थी, जिसमें पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी का पुलिस शांति भंग में चालान भी कर चुकी है।

भाजपा के जिला मंत्री सतपाल ने पुलिस से शिकायत की थी कि झंकार गली में एक मकान में सट्टा कराया जाता है। इस शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच की थी। शिकायत करने पर भाजपा नेता के बेटे नीरज पर आरोपियों ने हमला कर दिया था। फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया था। इसे लेकर शुक्रवार सुबह को झनकार गली में घंटों तक हंगामा हुआ था। झगड़े की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मामला शांत कराया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी जसवीर को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान किया था। वहीं, अब इस मामले में भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार रात को अमित और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह का कहना है कि इसकी विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed