{"_id":"64de0b77c965ee800406e485","slug":"repair-and-development-work-of-doghat-roads-will-be-done-with-rs-55-lakh-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-4283-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 55 लाख रुपये से होगी दोघट की सड़कों की मरम्मत और विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 55 लाख रुपये से होगी दोघट की सड़कों की मरम्मत और विकास कार्य
विज्ञापन
दोघट। नगर पंचायत दोघट में 55 लाख रुपये से कस्बे की सड़कों की मरम्मत और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक में कस्बे में कराने के लिए विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक में कस्बे के मार्गों पर प्रकाश की व्यवस्था के लिए खराब लाइटों की मरम्मत कराने, प्रत्येक वार्ड में नई लाइट लगवाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा नगर की पेयजल व्यवस्था के लिए खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत, खराब हैंडपंपों काे रिबोर कराने, पेयजल पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत, नगर की सफाई व्यवस्था, कीट नाशक दवाओं का छिड़काव कराने के अलावा राज्य वित्त आयोग, बोर्ड फंड की धनराशि से नगर में सड़क मरम्मत, सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक में चेयरपर्सन संगीता पंवार, अधिशासी अभियंता मनीष चौधरी, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, दीपक सोलंकी, अमित कुमार, मीनू, इमरान, अंकित पंवार, अमित, संगीता सहित अन्य सभी सभासद मौजूद रहे।