रंगरूट के बैंक खाते से निकाले 56.5 हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली क्षेत्र के रंछाड़ गांव के युवक राहुल ने बताया उसका यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ। वर्तमान समय में वह गाजियाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। उसका बागपत शहर के एक बैंक की शाखा में खाता है। इसमें ही उसका वेतन आता है। 28 अक्तूबर को उसके खाते से 56.5 हजार रुपये गायब हो गए। 30 अक्तूबर को उसने अपना खाता देखा तो उसे रुपये गायब होने का पता चला।
बैंक से डिटेल निकलवाई तो पता चला गायब रुपये की शॉपिंग की। राहुल ने कहा उसने अपना किसी को डेबिट कार्ड नहीं दिया, न ही किसी को नंबर बताया है। ठगों ने खुद धोखाधड़ी से उसके खाते से रुपये निकाले है। उसने कोतवाली में शिकायत की है। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।