फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Remand of killers approved, statements will be taken in jail

हत्यारोपियों का रिमांड मंजूर, जेल में लिए जाएंगे बयान

Mon, 04 May 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Remand of killers approved, statements will be taken in jail
शहर स्थित अस्थाई जेल मे निरीक्षण करते डीआई जी जेल लव कुमार - फोटो : KAHKRA
डीआईजी लव कुमार ने सोमवार को जेल भी की जांच
विज्ञापन

हत्या के पीछे जेल में हुए झगड़े को ही माना जा रहा है वजह
खेकड़ा (बागपत)। लखनऊ तक गूंज के बाद जिला कारागार में बंदी ऋषिपाल की हत्या की वारदात की विवेचना तेज हो गई है। पुलिस ने हत्यारोपियों के रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया, इस पर मजिस्ट्रेट ने अनुमति दे दी। विवेचक राज कुमार शर्मा जिला कारागार में हत्यारोपियों के बयान दर्ज करेंगे। डीआईजी जेल लव कुमार ने जांच की। इस दौरान बंदियों और जेल अधिकारियों के बयान लिए हैं।
जिला कारागार में ऋषिपाल की हत्या की जांच खेकड़ा इंस्पेक्टर राज कुमार शर्मा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बबलू काठा समेत छह हत्यारोपियों के रिमांड के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने आरोपियों का रिमांड मंजूर कर लिया गया है। जिला कारागार में जल्द ही आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इससे पहले उनसे पुलिस दो कट्टन बरामद कर चुकी है। उधर, डीआईजी (जेल) लव कुमार ने सोमवार को भी जेल में जांच की। इस दौरान उन्होंने बंदियों और जेल अधिकारियों से जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि शासन को जल्द ही पूरे प्रकरण की रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

ऊंची कराई जाएगी अस्थायी जेल की दीवारें
खेकड़ा। डीआईजी जेल लव कुमार ने खेकड़ा में बनाई अस्थाई जेल का निरीक्षण किया। चारदीवारी ऊंची कराने और शौचालय दुरस्त कराने के निर्देश जेल अधिकारियों को दिए हैं। डीआईजी जेल ने खेकड़ा स्थित एमएम डिग्री कॉलेज में बनाई गई अस्थाई जेल का निरीक्षण कर कॉलेज की चारदीवारी को जेल मानक के अनुसार ऊंचा कराने और टॉयलेट को दुरुस्त कराने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल की क्षमता 650 बंदी की है, इसमें 700 से अधिक बंदी बंद हैं। देश में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। जेल के बंदियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए शहर स्थित एमएम डिग्री कॉलेज में स्थाई जेल बनाई गई है। शुरुआत में इस जेल में 50 बंदियों को रखने की व्यवस्था की। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके हैं। जेल अधिकारियों के लिए कार्यालय की व्यवस्था भी कराई गई है। सोमवार की शाम पांच बजे डीआईजी (जेल) लव कुमार यहां पर निरीक्षण को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेल के लिए चयनित हाल को देखा और वहां लगवाए सीसीटीवी कैमरों को भी देखा। साथ ही पेयजल, साफ सफाई आदि व्यवस्था भी देखी और अधिकारियों के लिए चयनित कार्यालय को देखा। इसके बाद उन्होंने जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह, कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार को कॉलेज की चारदीवारी को जेल मानक के अनुरूप ऊंचा कराने और टॉयलेट की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट हेडक्वार्टर को भेजेंगे। वहां से जैसे ही आदेश प्राप्त होंगे। अस्थाई जेल में बंदियों को रखा जाएगा। इस दौरान एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिलीप सिंह, तहसीलदार यदुवंश कुमार, कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, संजय वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
इनसेट
क्या था मामला
खेकड़ा। जिला कारागार की बैरक संख्या 21 में बंद बबलू काठा और बैरक संख्या 22 के बंदी ऋषिपाल के बीच झगड़े की शुरूआत वजह बैरक के अहाते में गड्ढा खोदने को लेकर हुई। यह मामला दोपहर 12 बजे जेलर के सामने पहुंचा। दोनों पक्ष शांत कराए । इसके बाद बबलू काठा ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर बैरक संख्या 22 में घुसकर हमला किया। इसमें ऋषिपाल की मौत हो गई । डिप्टी जेलर निर्भय कुमार ने काठा गांव निवासी बबलू काठा पुत्र वेदपाल, कपिल पुत्र तेजपाल, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी वरुण पुत्र हर्षवर्धन, बड़ौत के खडख़ड़ी निवासी कुलदीप पुत्र तेजपाल, खेकड़ा के मुबारिकपुर निवासी विजय उर्फ कालू त्यागी पुत्र राम कुमार, शामली के गढ़ी पुख्ता निवासी अभय उर्फ देव पुत्र इंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बबलू और ऋषिपाल के बीच कई दिन से था तनाव
खेकड़ा। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया कि आसपास की बैरक में बंद बबलू काठा और ऋषिपाल के बीच वारदात के दिन से पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। दोनों में तनाव था। गड्ढा खोदने को लेकर झगड़ा बढ़ गया और मामला हत्या तक पहुंचा। पुलिस जांच में जुटी है कि हत्या का कोई गांव की रंजिश से लिंक है या सिर्फ आवेश में ही हत्या की गई है।

शिकायत चार्जर और बैटरी की, क्या जेल में है मोबाइल
खेकड़ा। ऋषिपाल और बबलू काठा के बीच गड्ढा खोदकर चार्जर और बैटरी निकालने को लेकर विवाद हुआ। सवाल है कि अगर बैटरी और चार्जर जेल में है तो मोबाइल कहां है। विवेचक राजकुमार शर्मा का कहना है कि आरोपियों के बयान लिए जाएंगे। हर बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed