फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rekha Jain woman and sanyam Jain became chairman of youth wing

रेखा जैन महिला और संयम जैन युवा विंग के बने अध्यक्ष

Sun, 07 Mar 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rekha Jain woman and sanyam Jain became chairman of youth wing
खेकड़ा। भारतीय जैन मिलन की महिला और युवा विंग की समितियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। इसमें रेखा जैन महिला विंग की अध्यक्ष और संयम जैन युवा विंग के अध्यक्ष बनाए गए। समाज के लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

जैन धार्मिक कार्यों के अलावा भारतीय जैन मिलन सर्वसमाज के सामाजिक कार्यों में सदैव अपना योगदान देते हैं। हाल ही में इसकी स्थानीय शाखा में मनोज जैन को अध्यक्ष बनाया है। रविवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन की देखरेख में संगठन की महिला और युवा शाखा की समिति का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें महिला विंग में रेखा जैन अध्यक्ष, मंजुषा जैन उपाध्यक्ष, रुचि जैन मंत्री, पुष्पा जैन उपमंत्री, दीपा जैन कोषाध्यक्ष, संगीता जैन को धार्मिक और टूर मंत्री बनाया। युवा विंग में संयम जैन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विकास जैन, मंत्री आयुष जैन, कोषाध्यक्ष शुभम जैन, टूर मंत्री नमन और वैभव जैन को बनाया। इस मौके पर समाज के लोगों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन में जिम्मेदारी देने पर बधाई दी। इस दौरान सुमेर जैन, मुनील जैन, महेश जैन, अंकुश जैन, संजय जैन, मनोज जैन, सुशील जैन, वीर दमन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed