{"_id":"5dfe64b08ebc3e87e35d4870","slug":"reject-nrc-caa-banners-hung-in-main-markets-baghpat-news-mrt4599321118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य बाजारों में लटका दिए ‘रिजेक्ट एनआरसी\/सीएए’ के बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य बाजारों में लटका दिए ‘रिजेक्ट एनआरसी/सीएए’ के बैनर
विज्ञापन
बागपत की शौकत मार्केट में लगे बैनर के पास खडे़ युवक।
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। नागरिकता संशोधन कानून का जिले में विरोध तेज हो गया है। नगर में कई स्थानों के बाजार बंद रहे। रात में दुकानों के बाहर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बैनर लटका दिए गए। इसे देख पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुबह ही दुकानों से बैनर जब्त किए गए। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। डीएम-एसपी ने नगर का भ्रमण किया। निवाड़ा में शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया गया।
शनिवार को नगर में भी कानून का विरोध कुछ तल्ख हुआ। शौकत मार्केट, होली चौक, महावीर वाली गली, पांडव रोड, पुराना कस्बा और गांधी बाजार में दुकानदारों ने विरोध स्वरूप ताले लटका दिए। दुकानों के बाहर भीड़ जमा रही। पुलिस बाजार में पहुंची और दुकानें खोलने का आह्वान किया, लेकिन दुकानदारों ने मना कर दिया। इसके बाद एसडीएम पुलकित गर्ग नवाब अहमद हमीद से मिलने पहुंचे। यहां दुकानदारों ने एसडीएम को मांगपत्र दिया। पुलिस-प्रशासन ने पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट से बातचीत की।
हालात का जायजा लेने के लिए डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम पुलकित गर्ग, सीओ ओमपाल सिंह, तहसीलदार प्रसून कश्यप ने पुलिस फोर्स के साथ नगर का भ्रमण किया। लोगों से भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। दोपहर बाद दुकानें खुल गई। इसके बाद डीएम-एसपी ने निवाड़ा गांव के मदरसे में शांति समिति की बैठक की। लोगों से कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा है। किसी के बहकावे में न आएं। कानून से किसी को खतरा नहीं है। इस दौरान सरवर प्रधान, नौशाद अली, मुफ्ती खुशी मोहम्मद, पूर्व प्रधान रिफाकत अली, वजीर अली, अंगूर ठेेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुस्लिम बाहुल्य गांवों पर टिकी नजर
बागपत/रमाला। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध के बाद क्षेत्र में पुलिस कड़ी चौकसी बरत रही है। विशेष तौर पर पुलिस-प्रशासन की नजर जिले के मुस्लिम बाहुल्य गांव के माहौल पर टिकी है। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा की मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों के अलावा असारा, बरनावा, रटौल समेत अन्य गांव की जानकारियां जुटाई गई। उधर, रमाला क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बाजार बंदी के मद्देनजर पुलिस सतर्क रही। क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव असारा, अशरफाबाद थल, हसनपुर जिवानी, सोंटी, किरठल आदि गांवों में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस गांव की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि सादी वर्दी में भी पुलिस गांवों में गश्त कर रही है। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने बताया कि पल पल की जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों को आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। चेताया जा रहा है कि किसी ने भड़काऊ टिप्पणी या पोस्ट अपलोड की तो उसे जेल भेजा जाएगा।