{"_id":"603fd4168ebc3ee61f05883a","slug":"regular-vaccinations-will-be-held-in-the-district-hospital-from-today-baghpat-news-mrt5281244102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जिला अस्पताल में होगा नियमित टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जिला अस्पताल में होगा नियमित टीकाकरण
विज्ञापन
299 सत्रों में 29947 लाभार्थियों का टीकाकरण का प्लान तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में आज से कोरोना का नियमित टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी पर सप्ताह में तीन दिन में 16 केंद्रों पर 299 सत्र लगाकर 29947 का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों को कोरोना का टीकाकरण कराने के लिए तैयारी की गई है। जिले में प्रतिदिन 2400 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। माइक्रोप्लान के आधार पर 299 सत्रों में 29947 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
इन क्रेद्रों पर होगा टीकाकरण
बागपत। सीएचसी बागपत, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत, सरुरपुर पीएचसी, पीएचसी अग्रवाल मंडी टटीरी, सीएचसी बड़ौत, पीएचसी पठानकोट बड़ौत, पीएचसी पट्टी चौधरान बड़ौत, सीएचसी बिनौली, सीएचसी टीकरी, सीएचसी छपरौली, पीएचसी आदर्श नंगला, सीएचसी व पीएचसी खेकड़ा, सीएचसी पिलाना, पीएचसी डौला में सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार सप्ताह में तीन दिन और जिला अस्पताल में सोमवार से शुक्रवार तक नियमित टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
1504 जांच, एक मिला संक्रमित
बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को जिले में एक ट्रूनेट जांच, 502 आरटीपीसीआर व 1001 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। इनमें से एक संक्रमित मिला। संक्रमित को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 2335 हो गई है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए है।