फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reena Jain elected Teej Queen

हरियाली तीज पर्व को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, रीना जैन चुनी गई तीज क्वीन

Tue, 03 Aug 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Reena Jain elected Teej Queen
हरियाली तीज पर्व को लेकर खेकड़ा मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल महिलाए - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। कस्बे मे हरियाली तीज पर्व को लेकर तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मे प्रश्न मंच में धार्मिक प्रश्नो का सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हरियाली तीज का पर्व आगामी आठ अगस्त को मनाया जाएगा। तीज पर्व को लेकर महिलाए खासी उत्साहित है। सोमवार को कस्बे के छोटा बाजार निवासी पिंकी जैन के आवास पर हरियाली तीज को लेकर तीज महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ण्मोकार मंत्र, भगवान महावीर की प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम मे तंबोला, म्यूजिक और चेयरगेम आदि कराए गए। साथ ही धार्मिक प्रश्नों का सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम मे समय पर पहुंचने के चलते पारितोषिक वीरांगना संगीता जैन ने जीता। इसके बाद तीज क्वीन का चयन किया गया। जिसमे वीरांगना रीना जैन विजेता रही। उन्हें तीज क्वीन का मुकुट पहनाने के साथ ही पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन पंचप्रमेष्ठी के साथ हुआ। पिंकी जैन ने कार्यक्रम मे पहुंचने वाली सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा जैन और संचालन रूचि जैन ने किया। इस दौरान वंदना जैन, रीना जैन, कविता जैन, दीपा जैन, रूपाली जैन आदि मौजूद रही। कार्यक्रम मे वीर जनेश्वरदयाल जैन ने सभी महिलाओ को कोरोनारोधी वैक्सीन के लाभ बताकर वैक्सीन लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed