{"_id":"582379cd4f1c1b342fb39703","slug":"reduced-tension-also-increased-the-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा घटी तो टेंशन भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा घटी तो टेंशन भी बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद नेता प्रवीण तोमर के भाई फायरमैन भूपेंद्र की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सतेंद्र के जेल जाते ही पीड़ित परिवार की पुलिस द्वारा सुरक्षा घटाने का मामला सामने आया है। प्रवीण का आरोप है कि पुलिस अफसरों ने उनके घर पर लगे चार सुरक्षाकर्मियों में से तीन को हटा दिया है। जबकि सतेंद्र के साथी अभी फरार चल रहे हैं। ऐसी स्थिति में आरोपी कभी भी उन पर अटैक कर सकते हैं। उन्होंने अपनी जान का खतरा जताते हुए कहा कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन होगा।
सिरसली गांव के भूपेंद्र तोमर, दिल्ली में फायर ब्रिगेड़ में फायरमैन थे। वे 27 सितंबर की सुबह अपनी बुलेट द्वारा खेत से अपने घर लौट रहे थे। मकान से थोड़ी दूरी पर ही उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई प्रवीण ने गांव के ही सतेंद्र पुत्र निर्भय सिंह, रेखा पत्नी सतेंद्र, सुरेश पाल पुत्र आभेराम, मनोज पुत्र योगेंद्र, निर्भय पुत्र ज्ञान सिंह, आर्यन पुत्र सतेंद्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए बिनौली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चार दिन पहले ही आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।
प्रवीण ने बताया कि उनके भाई की हत्या होने के बाद पुलिस अफसरों ने सुरक्षा की दृष्टि से उनके मकान पर चार पुलिसकर्मी तैनात कर दिए थे। लेकिन सतेंद्र के पकडे़ जाते ही उनके मकान से तीन पुलिसवालों को हटा दिया गया है। जबकि सतेंद्र के परिजन और साथी अभी भी फरार चल रहे है। ऐसी स्थिति में उनको अपने और परिवार की जान का खतरा सता रहा है। वे मंगलवार को इसकी शिकायत करने के लिए एसपी दफ्तर पर भी पहुंचे थे। लेकिन उनकी एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई थी। वे बिनौली पुलिस और अन्य अफसरों को इससे अवगत करा चुके है। ऐसी स्थित में उनके साथ कोई घटना होती है तो पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
बिनौली थाना प्रभारी टीपी सिंह का कहना है कि थाने में पुलिस की कमी चल रही है। कुछ पुलिस वाले गढ़ मुक्तेश्वर मेले तथा कुछ अन्य जगह पर गए हुए है। ऐसी स्थिति में प्रवीण के मकान से पुलिस वाले कम किए गए है। थाने में पुलिस के आते ही प्रवीन के घर पर पुलिस की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
केस से नाम निकालने की चल रही तैयारी
बागपत। प्रवीण ने बताया कि उनके भाई की हत्या के केस में नामजद आरोपियों का पुलिस नाम निकालने की तैयारी में जुट गई है। सतेंद्र पक्ष के लोग गांव में घूम-घूमकर कह रहे हैं। उन लोगों ने सतेंद्र के पकड़े जाते ही कह दिया था कि उनके परिवार की सुरक्षा हट जाएगी। बिल्कुल ऐसा ही हुआ। इस केस में पुलिस अलग-अलग मुल्जिमों का नाम ले रही है।