{"_id":"64f63025079e449aa400c154","slug":"reduce-losses-of-sugar-mills-farmers-should-not-face-any-problem-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-4867-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शुगर मिलों का कम करो घाटा, किसानों को न हो कोई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शुगर मिलों का कम करो घाटा, किसानों को न हो कोई समस्या
विज्ञापन
- गन्ना एवं चीनी उद्योग की प्रमुख सचिव बीना कुमारी मीणा ने बागपत व रमाला मिल का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/रमाला। गन्ना एवं चीनी उद्योग की प्रमुख सचिव बीना कुमारी मीणा ने सोमवार को बागपत और रमाला शुगर मिल का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मिले घाटे में चल रही है। उन्होंने मिलों का घाटा कम करने और किसानों का जल्द गन्ना भुगतान कराने के निर्देश दिए।
बागपत शुगर मिल में उन्होंने मिल के प्रबंधक वीपी पांडेय और डीसीओ डॉ अनिल कुमार भारती को मिल का घाटा कम करने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब निजी मिल मुनाफा ले सकती है तो सरकारी मिलों का घाटा दूर क्यों नहीं हो रहा है। मिल के अधिकारियों को समय से पेराई सत्र शुरु कराने के लिए तैयारी पूरी करने और किसानों के हितों के लिए कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को केंद्रों और मिल गेट पर गन्ने की तौल करने के आने वाले किसानों के साथ बात कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीसीओ को निजी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए। बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने मिल का निरीक्षण कर मिल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर प्रधान प्रबंधक शादाब असलम, डीके द्विवेदी, आर के त्रिपाठी, राम सेवक यादव, अजय, संजय सिंह, मनीष अग्रवाल, सुमित पंवार मौजूद रहे।