फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Red House's Utkarsh and Ananya became winners in Badminton

बैडमिंटन में रेड हाउस के उत्कर्ष व अनन्या बने विजेता

Wed, 13 Jul 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Red House's Utkarsh and Ananya became winners in Badminton
बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन में विजेता छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मान - फोटो : BAGHPAT
बैडमिंटन में रेड हाउस के उत्कर्ष व अनन्या बने विजेता
विज्ञापन

बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता में रेड हाउस के उत्सव व अनन्या विजेता बने। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता के सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेले गए। बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच ग्रीन हाउस व ब्लू हाउस के बीच हुआ। इसमें ग्रीन हाउस के अर्पित ने ब्लू हाउस के जयंत को 21-16 व 21-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में रेड हाउस के उत्कर्ष ने येलो हाउस के दक्ष को 21-17 व 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में रेड हाउस के उत्कर्ष ने ग्रीन हाउस के अर्पित को 21-14 व 21-10 से हराकर प्रतियोगिता जीती। बालिका वर्ग में पहले सेमीफाइनल में ब्लू हाउस की श्रुति ने ब्लू हाउस की ही निशू को 21-10 व 21-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में रेड हाउस की अनन्या ने ब्लू हाउस की स्नेहा को 21-18 व 21-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग के फाइनल मैच में रेड हाउस की अनन्या ने ब्लू हाउस की श्रुति को 21-19 व 21-16 से हराकर विजेता बनी। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमित गुप्ता, राजीव, सचिन, बबलेश, कृष्ण, रवि, गौरव, अभिषेक, संजय, मनोज, अंतिम, हिमांशी, ममता, जैनब मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed