फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reading and writing programs will make you literate

पढ़ना लिखना कार्यक्रम से साक्षर बनेंगे निरक्षर

Fri, 15 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Reading and writing programs will make you literate
बागपत। वैकल्पिक शिक्षा के अंतर्गत निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए जिले में पढ़ना लिखना कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिले को कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के 2405 निरक्षकों को साक्षर करने का लक्ष्य मिला है। जिले में 2018 में साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत एक लाख 40 हजार निरीक्षरों को साक्षर बनाकर और परीक्षा आयोजित कराकर प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया था।
विज्ञापन

निरक्षरों को साक्षर करने के लिए साक्षर भारत मिशन शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत जिले में प्रत्येक ग्राम सभा में एक केंद्र पर दो प्रेरक नियुक्त किए गए थे। कराए गए सर्वे में जिले में एक लाख 64 हजार निरक्षर मिले थे। इनमें से एक लाख 40 हजार को साक्षर कर परीक्षा कराई गई थी और प्रमाण पत्र वितरित किए गए थे। मार्च 2018 में योजना को बंद कर दिया गया था। अब शासन ने साक्षर भारत मिशन के स्थान पर पढ़ना लिखना कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बागपत को 2405 निरक्षकों को साक्षर करने का लक्ष्य मिला है। इसमें निरक्षरों को लिखना, साधारण गणना, दो अंकों का जोड़, गुणा और भाग के अलावा ट्रैफिक के नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

------------------
प्रदेश में चार लाख 20 हजार निरक्षरों को किया जाएगा साक्षर
बागपत। मिशन के जिला समन्वयक अमित यादव ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में चार लाख 20 हजार निरक्षरों को साक्षर बनाया जाएगा। इनमें एक लाख पांच हजार पुरुष व तीन लाख 15 हजार महिलाओं को साक्षर बनाया जाएगा। इनमें एससी वर्ग के 42 हजार पुुरुष व एक लाख 26 हजार महिलाएं, एसटी वर्ग के दस हजार पांच सौ पुरुष व 31 हजार पांच सौ महिलाएं, अल्पसंख्यक वर्ग के 21 हजार पुरुष व 63 हजार महिलाएं और अन्य पिछड़ा वर्ग के 31 हजार पांच सौ पुरुष व 94 हजार पांच सौ महिलाओं को साक्षर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी-एसटी व अल्पसंख्यक पर किया जाएगा फोकस
बागपत। एससी-एसटी व अल्संख्यक वर्ग की महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बागपत में 601 पुरुष व 1804 महिला निरक्षरों को साक्षर किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 241 पुरुष व 722 महिला, जनजाति के 60 पुरुष व 180 महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग के 180 पुरुष व 361 महिला और अल्पसंख्यक वर्ग के 180 पुरुष व 541 निरक्षक महिलाओं को साक्षर करने का लक्ष्य मिला है।
किस जिले को कितना मिला लक्ष्य
जिले का नाम लक्ष्य
बागपत 2405
मुजफ्फरनगर 8193
बिजनौर 7595
मेरठ 5992
गाजियाबाद 6599
गौतमबुद्ध नगर 2124
सहारनपुर 6754
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed