फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ravana got burnt as soon as Shri Ram's fire arrow hit him.

Baghpat News: श्रीराम का अग्निबाण लगते ही जल गया रावण

Fri, 03 Oct 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ravana got burnt as soon as Shri Ram's fire arrow hit him.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। श्रीराम का अग्निबाण लगते ही रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले धूं-धूं कर जल उठे और उनके दहन होते ही जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। बृहस्पतिवार को जिले में 14 स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। वहीं मेला देखने के लिए पहुंचे लोगों ने खूब खरीदारी की। पुलिस कर्मी भी सुरक्षा के लिए तैनात रहे।

दशहरा पर्व पर बागपत की श्री आदर्श रामलीला कमेटी पुराना कस्बा ने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर गोल्डन गेट स्कूल के पीछे मैदान में पुतला दहन का कार्यक्रम रखा। मैदान में रावण का 51 फीट, मेघनाद व कुंभकर्ण के 41-41 फीट के पुतलों का दहन किया गया। इसके अलावा श्री रघुवर रामलीला समिति की ओर से भी दशहरा पर रावण के पुतले का दहन किया गया। श्रीराम ने अग्नि बाण चलाकर रावण के पुतलों का दहन किया। इसके बाद चारों ओर जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। इस मौके पर मैदान में मेले का भी आयोजन किया गया। महिला और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम के अध्यक्ष बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन ठा. प्रदीप सिंह ने कमेटी अध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, पूर्व राज्यमंत्री मदन चौहान, सुषमा सिंह, प्रवीन बंसल, देवेंद्र पंवार, राजपूत विकास समिति अध्यक्ष सुनील चौहान का स्वागत किया। इस मौके पर चौधरी प्रेमपाल, नेपाल सिंह, धारा सिंह, राकेश गर्ग, संदीप गुप्ता, कर्मबीर सिंह, राजबीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed