{"_id":"633c809e6d00d31b0b473d18","slug":"ravana-combustion-will-be-traditional-after-two-years-in-baghpat-baghpat-news-mrt608218656","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2022 : यहां दो साल बाद परंपरागत तरीके से होगा रावण दहन, मौजूद रहेंगे भाजपा नेता और मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dussehra 2022 : यहां दो साल बाद परंपरागत तरीके से होगा रावण दहन, मौजूद रहेंगे भाजपा नेता और मंत्री
Wed, 05 Oct 2022 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 05:41 PM IST
सार
परंपरागत तरीके से यहां दो साल बाद रावण दहन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता और मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
रावण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में जिला मुख्यालय पर दो साल बाद रावण दहन परंपरागत तरीके से होगा। पिछले दो साल से बागपत में कोरोना के कारण रामलीला मंचन औपचारिक रूप से किया जा रहा था। रावण दहन नहीं किया जा रहा था। इसमें भाजपा सांसद, मंत्री व अन्य नेता जुटेंगे।
विज्ञापन
श्री बागेश्वर आदर्श रामलीला मंडल बागपत की रावण दहन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को कस्बे में बैठक हुई। जहां कमेटी के अध्यक्ष यशवीर सिंह व कार्यक्रम संयोजक युद्धवीर चौहान, विनोद चौहान डोरली ने बताया कि कोरोना काल के बाद फिर से रावण दहन कार्यक्रम होगा। दिल्ली रोड पर रिवर पार्क के पास रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों को खड़ा कर दिया। रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे से रंगीन आतिशबाजी शुरू होगी। शाम छह बजे पुतला दहन होगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह रहेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष के पति बसंत त्यागी, नोएडा के भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, बागपत जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, भाजपा जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल रहेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
इस दौरान बैठक में महासिंह, राजवीर सिंह, भूपेंद्र चौहान, सुधारस चौहान, कुलदीप चौहान, सभासद तेजपाल, प्रवीण, डब्बू चौहान, धारा चौहान आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना