फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ratol: Monkey Menace in Lahchaura, Four Children Injured While Playing on Rooftop

Baghpat: लहचौड़ा में बंदरों का आतंक, छत पर खेल रहे चार मासूमों पर बोला हमला, घायल

Sat, 28 Jun 2025 03:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 28 Jun 2025 03:34 PM IST
सार

रटौल के लहचौड़ा गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को चार बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन
Ratol: Monkey Menace in Lahchaura, Four Children Injured While Playing on Rooftop
घायल किशोर को अस्तापल लेकर जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र के लहचौड़ा गांव में बंदरों का आतंक अब लोगों की जान पर बन आया है। शनिवार को गांव में चार मासूम बच्चे बंदरों के हमले में घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 300 बंदरों का झुंड सक्रिय है जो आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को घायल कर देता है और घरों में तोड़फोड़ करता है।
विज्ञापन


घटना के समय युवी पुत्र मोनू, इशिका पुत्री अशोक, ऋषव पुत्र अशोक और मयंक पुत्र योगेन्द्र अपने घर की छत पर खेल रहे थे। तभी अचानक बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। बच्चों ने जब बंदरों को देखा तो डर के मारे भागने लगे, इसी दौरान गिरकर सभी चार बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पत्नी नहीं दिखाती थी मोबाइल, पति ने लगाई फांसी; शक और झगड़ों के बीच टूटा परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शोर मचाया और बच्चों को बंदरों से बचाया, इसके बाद उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। घटना से पूरे गांव में भय का माहौल है।

ग्रामीण विनोद शर्मा, सूरजपाल, दिनेश शर्मा आदि का कहना है कि बंदरों की संख्या बहुत अधिक हो चुकी है। बताया कि शहरों से बंदर पकड़कर ईपीए क्षेत्र में छोड़े जाते हैं, लेकिन यह बंदर गांवों की ओर रुख कर लोगों को परेशान कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाकर गांव को इस संकट से मुक्ति दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed