{"_id":"5f3ac5238ebc3e3cc41bb35b","slug":"ratna-escaped-by-locking-corona-infected-house-baghpat-news-mrt4965163114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में एक कोरोना संक्रमित घर पर लगाकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटौल में एक कोरोना संक्रमित घर पर लगाकर हुआ फरार
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर संदिग्ध लोगों के कोरोना सैंपल लिए
गलियां सील कर लोगों के घरों में रहने की हिदायत, मास्क लगाने के निर्देश दिए
अग्रवाल मंडी टटीरी / चांदीनगर (बागपत)। टटीरी कस्बे में छह और रटौल गांव में दो कोरोना मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर संदिग्ध लोगों के कोरोना सैंपल लिए। प्रशासन ने संबंधित गलियों को सील कर दिया है। साथ ही लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए हैं। रटौल से एक संक्रमित घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है।
कस्बा टटीरी में छह कोरोना संक्रमित मिलने पर कोरोना के मरीजों की संख्या आठ हो गई है। सोमवार को कस्बा पहुंची बागपत सीएचसी अधीक्षक विभास राजपूत के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 37 लोगों की जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बैरिकेटिंग कराकर बाजार व मंडी को सील कर दिया गया है।
दूसरी तरफ चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूचना मिलते ही गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक संक्रमित को खेकड़ा कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि दूसरा कोरोना संक्रमित मरीज घर को ताला लगाकर फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित मरीज को काफी तलाश किया, लेकिन हाथ नहीं लगा।