{"_id":"6100484a8ebc3e58702dbf52","slug":"ration-will-be-available-in-eco-friendly-bag-at-ration-shop-baghpat-news-mrt549187790","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान पर इको फ्रैंडली थैले में मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान पर इको फ्रैंडली थैले में मिलेगा राशन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को राशन के साथ एक बार थैला मिलेगा, थैले पर देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की छपी होगी फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के अंतर्गत कार्ड धारकों को इको फ्रैंडली थैले में राशन मिलेगा। शासन स्तर से थैले उपलब्ध होने पर पूर्ति विभाग की ओर से डीलरों को थैले उपलब्ध कराए जाएंगे। उपभोक्ताओं को राशन के साथ एक बार थैला दिया जाएगा। थैले पर देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो छपी होगी।
प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के अंतर्गत कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। इसमें तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में दो लाख एक हजार तीन सौ 64 कार्ड धारक हैं। इनमें एक लाख 93 हजार 682 पात्र महिला कार्ड धारक और सात हजार छह सौ 82 अंत्योदय कार्ड धारक है। कार्ड धारकों को इको फ्रंडली थैले में राशन का वितरण होगा। पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि कार्ड धारकों को एक बार थैले में राशन का वितरण होगा। शासन स्तर से थैले उपलब्ध होने पर डीलर को वितरित किए जाएंगे। एक कार्ड धारक को एक बार ही थैला दिया जाएगा।