फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration distribution to 38,889 characters so far

अब तक 38,889 पात्रों को हुआ राशन वितरण

Thu, 02 Apr 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ration distribution to 38,889 characters so far
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। राशन लेने के लिए बृहस्पतिवार को भी राशन की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। सामाजिक दूरी बनाकर पात्रों की लाइन लगवाई गई तथा एक-एक कर ग्राहकों को राशन दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर तक 38,889 पात्रों को राशन वितरण किया जा चुका था। इनमें से 8796 पात्रों को फ्री राशन का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिले में कुल एक लाख 93 हजार 458 राशन कार्ड धारक है। इनमें सात हजार 683 अंत्योदय कार्ड धारक, 6740 श्रमिक, 7645 मनरेगा जॉब कार्ड धारक और 171390 अन्य कार्ड धारक है। राशन वितरण के पहले दिन बुधवार और बृहस्पतिवार की दोपहर तक कुल 38 हजार 889 कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया गया। इनमें से 8796 पात्रों को फ्री राशन का वितरण किया गया। तीन अप्रैल तक बागपत में कुल 22068 पात्रों को निशुल्क राशन वितरित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को वितरण के दूसरे दिन भी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ रही। सिसाना गांव में राशन डीलर की दुकान पर ग्राम प्रधान हीरो देवी के बेटे सुनील चौहान ने व्यवस्था संभाली। उधर, पाली गांव में ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन कम देने का आरोप लगाया। गांव की राकेश देवी, अक्षय, विपिन, कुलदीप, धनपाल आदि का कहना था कि डीलर यूनिट के हिसाब से राशन का वितरण नहीं कर रहा है। उन्होंने डीलर के खिलाफ फोन पर एसडीएम से शिकायत कर जांच की मांग की।
विज्ञापन

सर्वर डाउन बना परेशानी
बड़ौत। राशन डीलरों के यहां कार्ड धारकों की सुबह से ही लंबी भीड़ लगी रही। पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने बताया कि मशीन का सर्वर डाउन होने के कारण परेशानी हो रही है। नगर में बुधवार को मात्र 12 प्रतिशत ही राशन वितरित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन न देने पर हंगामा किया
बड़ौत। मनरेगा कार्ड पर सात किलो गेहूं आवंटन की प्रक्रिया है। मगर, लौहड्डा गांव में राशन डीलर कार्ड उपभोक्ताओं को मात्र तीन किलोग्राम ही वितरण किया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। अमित का कहना था कि गांव का राशन डीलर कम राशन वितरण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed