फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration dealers agree to lift food grains after SDM intervention

एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद खाद्यान्न उठाने को राजी हुए राशन डीलर

Fri, 03 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ration dealers agree to lift food grains after SDM intervention
बड़ौत। आपूर्ति विभाग के अफसरों के खिलाफ चल रहा राशन डीलरों का विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार को एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद थम गया। एसडीएम ने जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कहीं। इसके बाद ही राशन डीलर खाद्यान्न उठाने को राजी हुए।
विज्ञापन

बता दें कि बड़ौत ब्लाक अध्यक्ष सुधीर दांगी, बिनौली ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार और छपरौली ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में राशन डीलरों का आपूर्ति विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था। आरोप था कि प्रत्येक राशन डीलर से हर माह 45 रुपये प्रति क्विंटल के अलावा 1000 रुपये प्रति दुकान, नया राशन कार्ड बनाने पर 300 रुपया व राशन कार्डों में प्रति यूनिट चढ़ाने के नाम पर 100 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। राशन डीलरों ने पांच जुलाई से राशन वितरण न करने की भी चेतावनी दी थी। शुक्रवार को एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने उन्हें जल्द से जल्द जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद पप्पू, नीटू, सुमित, कंवरपाल, पिन्टू, ब्रिजेश देवी, पुष्पा, नरेशपाल, अतुल गर्ग, संजय, प्रदीप पंवार आदि राशन डीलर खाद्यान्न उठाने को राजी हुए। कहना था कि यदि इस दौरान किसी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed